नालंदा: बुजुर्ग के श्राद्धकर्म में शामिल होने के विवाद को लेकर गोराईपुर गांव में जमकर चली गोली, घर के दरवाजे पर खड़ी दिव्यांग युवती को गोली लगने से घायल

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा जिला में इन दिनों लगातार गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है आये दिन किसी ना किसी को गोली मारने की घटना सामने आ रही है। ताज़ा मामला नगरनौसा थाना क्षेत्र के गोराईपुर गांव की है जहाँ ग्रामीणों के बीच हुए विवाद में सोमवार को  गोलीबारी हुई। जिसमें एक युवती को गोली लग गई।

जिससे युवती घायल हो गई। घायल युवती लक्ष्मण पासवान के 18 बर्षीय पुत्री अंजली कुमारी है। परिवार के लोगों द्वारा इलाज के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्प्ताल लाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए विम्स अस्प्ताल रेफर किया गया है।

नालंदा: बुजुर्ग के श्राद्धकर्म में शामिल होने के विवाद को लेकर गोराईपुर गांव में जमकर चली गोली, घर के दरवाजे पर खड़ी दिव्यांग युवती को गोली लगने से घायल 2परिवार के लोगों ने बताया की गांव के ही एक वुजर्व व्यक्ति का निधन हो गया था उन्ही के मंजिल से लौटने के बाद विवाद हुआ जिसमें गोली चला दिया जिससे अंजली कुमारी के पैर में गोली लगी है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article