डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में मोबाइल छीनकर भाग रहे एक युवक को लोगों ने खदेड़कर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। आरोपी की पिटाई के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के पास की है।
यह तस्वीरें बेगूसराय के सुभाष चौक की हैं, जहां मोबाइल छिनतई के आरोप में एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किस तरह भीड़ आरोपी युवक की बेरहमी से पिटाई करती नजर आ रही है।
बताया जा रहा है कि एक छात्रा ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक ने कथित तौर पर छात्रा का मोबाइल छीन लिया और मौके से भागने लगा। मोबाइल छीने जाने के बाद छात्रा ने शोर मचाते हुए ‘चोर-चोर’ चिल्लाना शुरू कर दिया।छात्रा की आवाज सुनकर आसपास के लोग आरोपी युवक के पीछे दौड़े और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया।
इसके बाद लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। देखते ही देखते घटनास्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे वहां अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।
आरोपी युवक की पहचान खगड़िया जिले के रहने वाले राजू कुमार के रूप में बताई जा रही है। आरोपी ने लोगों के सामने दावा किया कि उसके पास किराए के लिए पैसे नहीं थे, इसी वजह से वह छात्रा का मोबाइल लेकर भाग रहा था।
डीएनबी भारत डेस्क