बेगूसराय में शिक्षक को बेरहमी से पीट-पीट कर जिभ काटा, सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के नौला संस्कृत विश्वविद्यालय में पदस्थापित वीरपुर थाना क्षेत्र के फुलकारी निवासी शिक्षक मोहम्मद अफजल से संबंधित फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर बरी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें शिक्षक मोहम्मद अफजल को बदमाशों ने बेरहमी से मार पीट के दौरान हांथ को तोर दिया है और जीभ को भी काट दिया है।

- Sponsored Ads-

ग्रामीण सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मंझौल और जयमंगला गढ़ के बिच का बताया जा रहा है। ग्रामीण सुत्रों से यह भी बताया जा रहा है कि घायल शिक्षक को पहले सदर अस्पताल, फिर प्राइवेट डॉक्टरों के यहां अब पटना रेफर कर दिया गया है।

बेगूसराय में शिक्षक को बेरहमी से पीट-पीट कर जिभ काटा, सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल 2हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और फोटो को लेकर डीएनबी भारत डेस्क कोई दावा तो नहीं किया जा सकता है। इस संबंध में जब परीजनों से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो कुछ भी बताने से फिलहाल इंकार करते हुए कहा गया कि अभी वे जिंदगी और मौत से जुझ रहे हैं। और आप लोगों को तरह तरह की बात सुझने लगा है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article