बिहार शरीफ प्रखंड मुखिया संघ के द्वारा बिहार शरीफ और रहूई प्रखंड कार्यालय में केंद्र सरकार और बिहार सरकार के वादाखिलाफी एवं अधिकार के कटौती के खिलाफ किया गया धरना प्रदर्शन

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर मुखिया संघ के बैनर तले केंद्र सरकार और बिहार सरकार के वादाखिलाफी एवं मुखिया के अधिकार के कटौती के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में बिहार शरीफ प्रखंड और रहुई प्रखंड मुख्यालयों पर भी मुखिया संघ के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया।

धरना प्रदर्शन पर बैठे सभी मुखियागणों ने एक सुर में कहा सभी जनप्रतिनिधियों को धरातल स्थल पर सुरक्षा की जिम्मेवारी प्रदान किया जाए। जनप्रतिनिधियों के वेतन में वृद्धि किया जाए। जिस तरह से विधायक सांसद को वेतन भत्ता दिया जाता है उसी तर्ज पर बिहार राज्य के मुखिया को भी वेतन भत्ता दिया जाए। अगर समय रहते हमारी मांगों पर केंद्र और राज्य की सरकार गौर नहीं करती है आने वाले समय में मुखिया संघ के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

- Sponsored Ads-

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Share This Article