गरीबी के आगे हारी जिंदगी: इलाज के अभाव में अस्पताल से डिस्चार्ज हुई महिला ने रास्ते में तोड़ा दम; समाजसेवी राजू सहनी ने पहुंचकर दिया 6 महीने का राशन

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नाजिरपुर पंचायत स्थित जवाहरपुर गांव की निवासी संतु पासवान की 42 वर्षीय पत्नी वीरन देवी,बीते छह महीनों से सीने में तेज दर्द की गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं, परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के कारण वीरन देवी का समुचित इलाज नहीं हो सका,

- Sponsored Ads-

परिजनों ने गांव वाले की सहयोग से किसी तरह व्यवस्था कर समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन पैसे की कमी के कारण अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया, जिसके बाद जवाहरपुर लौटते समय रास्ते में बेलारी रेलवे गुमती के पास वीरन देवी ने दम तोड़ दिया,इस घटना की जानकारी किसी ने गरीबों के मसीहा हर दिल अजीज दानवीर नाम से प्रसिद्ध राजू साहनी को दिया, जिसके बाद युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी नाजिरपुर गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर 6 महीने का राशन उपलब्ध कराते

गरीबी के आगे हारी जिंदगी: इलाज के अभाव में अस्पताल से डिस्चार्ज हुई महिला ने रास्ते में तोड़ा दम; समाजसेवी राजू सहनी ने पहुंचकर दिया 6 महीने का राशन 2हुए उन्होंने कहा कि गरीबी के कारण किसी का देहांत हो जाना दुखद है, उन्होंने आगे भी पीड़ित परिवार की मदद करने का भरोसा दिया,बताते चलें कि उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला पंचायत निवासी राजू सहनी लगातार क्षेत्रों में बेहद गरीब परिवार को जिस चीज की जरूरत रहती है, वे 24 घंटे के अन्दर सहायता पहुंचवा देते हैं,

गरीबी के आगे हारी जिंदगी: इलाज के अभाव में अस्पताल से डिस्चार्ज हुई महिला ने रास्ते में तोड़ा दम; समाजसेवी राजू सहनी ने पहुंचकर दिया 6 महीने का राशन 3वहीं 6 महीने का राशन मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने राजू सहनी का आभार जताया,मौके पर कपिल पासवान,नरेश पासवान, बिष्णु साहनी,वरुण राय, श्री राम सहनी, पिंटू राय, सियाराम राय,उमा सहनी, मदन पासवान, रंजित प्रसाद, सुजित कुमार, के अलावे दर्जनों लोग मौजूद थे।

Share This Article