नालंदा जिले में हायवा की ठोकर से मोटरसाईकिल सवार युवक दर्दनाक मौत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र इलाके के सरमेरा बिहटा स्टेट हाईवे 78 पर भेंडा गांव के पास अज्ञात हायवा ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच सीधी टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। टक्कर इतना जोरदार था की मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए।

नालंदा जिले में हायवा की ठोकर से मोटरसाईकिल सवार युवक दर्दनाक मौत 2घटना के संबंध में फरीदा पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि युवक कारू बिंद सरमेरा में मजदूरी का काम करता था।युवक रोजाना की तरह सोमवार को भी मोटरसाइकिल से मजदूरी का काम करके अपने गांव मई लौट रहा था।

तभी सरमेरा बिहटा स्टेट हाईवे 78 भेंडा गांव के पास विपरीत दिशा से आ गई ट्रक में उसे रौद दिया। जिससे कारू बिंद की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने सरकार से मुआवजा की मांग की है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Share This Article