नालंदा: चंडी थाना क्षेत्र के न्यू वाईपास मे कार ने स्कूटी सवार को मारी ठोंकर, एक युवक की मौत,एक अन्य जख़्मी

DNB Bharat Desk

चंडी थाना क्षेत्र इलाके के भेड़िया गांव के पास कार और स्कूटी के बीच टक्कर हो गई. इस घटना में एक युवक मोहम्मद सोहेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है.

- Sponsored Ads-

घटना के संबंध में मृतक के मामा ने बताया कि मोहम्मद सोहेल अपने दोस्त के साथ पटना से बिहार शरीफ की ओर आ रहा था, तभी न्यू बायपास भेड़िया गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे स्कूटी के परखच्चे से उड़ गए.

नालंदा: चंडी थाना क्षेत्र के न्यू वाईपास मे कार ने स्कूटी सवार को मारी ठोंकर, एक युवक की मौत,एक अन्य जख़्मी 2घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल बिहार शरीफ भेज दिया है और कार को जप्त कर थाने ले गई है फिलहाल पुलिस मामले की छाँनबीन कर रही है.

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article