चकिया एनएच 31 सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, सिमरिया में शोक की लहर

DNB Bharat Desk

चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 सड़क पर राजेन्द्र पुल स्टेशन एवं एनटीपीसी गेट के आसपास मंगलवार को हुए सड़क हादसा में एक बाईक सवार युवक की मौत हो गया। मिली जानकारी अनुसार बाईक सवार युवक चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया – 2 पंचायत के वार्ड नंबर – 10 बरियाही गांव निवासी राजकुमार यादव के उम्र क़रीब 31 वर्षीय पुत्र रामधीरज कुमार मोटरसाइकल पर सवार होकर सिमरिया घाट से घर आ रहा था।

- Sponsored Ads-

तभी एक अज्ञात वाहन ने अपने चपेटे में ले लिया। जिससे वह गम्भीर रूप से ज़ख्मी हो गया। खून से लथपथ स्थिति में स्थानीय लोगों एवं चकिया थाना पुलिस ने आनन फानन में स्थानीय सरकारी अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी लाया जहां चिकित्सकों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाते ही आयुर्वेदिक महाविद्यालय बेगूसराय के प्राचार्य डा एस एन त्रिपाठी, मृतक रामधीरज कुमार का भाई रामप्रिय कुमार सहित कई अन्य लोगों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी पहुंच शव का शिनाख्त किया।

चकिया एनएच 31 सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, सिमरिया में शोक की लहर 2कागजी कार्रवाई के बाद चकिया थाना के पुलिस अवर निरीक्षक प्रकाश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। मौके पर विधि व्यवस्था को लेकर स्थानीय बरौनी थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अभिजित कुमार भी उपस्थित रहे। मौके पर रामदीनेश, रामप्रिय, प्रेम कुमार, शंभू यादव, धर्मवीर कुमार, ललन कुमार, अमित कुमार, सुकेश यादव सहित अन्य ने बताया कि मृतक रामधीरज कुमार आयुर्वेदिक महाविद्यालय बेगूसराय के प्राचार्य डा एस एन त्रिपाठी के निजी चालक थे।

चकिया एनएच 31 सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, सिमरिया में शोक की लहर 3वह अपने पीछे विधवा पत्नी सोनी कुमारी, पुत्र अनमोल कुमार एवं सबसे छोटा पुत्र 7 वर्षीय अभिराज कुमार सहित समस्त परिवार को अनाथ बनाकर चला गया है। वह चार भाई में दूसरे स्थान पर था। वहीं घटना की भनक लगते ही सिमरिया पंचायत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

Share This Article