बेगूसराय में पति पत्नी के विवाद में पति ने गले में फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के रतनपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत हेमरा चौक के पास की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक युवक ने घर में ही गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर लिया है। इस हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के हेमरा चौक के पास की है। मृतक युवक की पहचान हेमरा चौक के रहने वाले शंभू प्रसाद दास का 34 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया है कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी बात से नाराज़ होकर कुछ दिन पहले पत्नी अपने मायके चली गई।

- Sponsored Ads-

वहीं आशीष अपनी पत्नी को कई बार अपनी पत्नी को लाने ससुराल भी गया। लेकिन इसके बावजूद भी पत्नी वापस नहीं लौटी और बीती रात इसी बात को लेकर मोबाइल पर ही पति-पत्नी में विवाद हुआ इसी आवेश में आकर आशीष ने गले में फंदा लगाकर घर में ही आत्महत्या कर लिया। घरवाले कुछ समझ पाते तब तक में आशीष काल के गाल में समा चुका था।

वहीं परिजनों ने कमरे में गले में फंदा डालकर लटका उसे देखा तो आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतरकर नीचे रखा और उसके बाद डॉक्टर को बुलाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी रतनपुर थाना पुलिस को दी गई।

मौके पर रतनपुर थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक आशीष कुमार का शादी पिछले साल ही हुआ है। मृतक के परिजन में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article