संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को भी रहा जारी

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय। खोदाबंदपुर स्वास्थ्य विभाग के एनएचएम कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को भी जारी रहा। समान काम के लिए समान वेतन, संविदा पर बाहर सभी स्वास्थ्य कर्मियों को राज्य कर्मी का दर्जा दिए जाने, एनएचएम कर्मियों को स्मार्टफोन, एफ आर ए एस विधि से उपस्थित बनाने पर रोक लगाने,

- Sponsored Ads-

अप्रैल माह से लंबित मानदेय की अभिलंब भुगतान किए जाने, स्वास्थ्य उप केदो पर पेयजल ,शौचालय, बिजली, आवासीय सुविधा, वाईफाई सुविधा सुनिश्चित किए जाने कार्य स्थल पर महिला स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा की गारंटी किए जाने समेत अन्य कई मांगों को लेकर एचएम कर्मियों की हड़ताल विगत 22 जुलाई से ही जारी है।

संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को भी रहा जारी 2जिसके कारण खोदाबंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर   कामकाज ठप हो गया है। सोमवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने अपने मांगों के समर्थन में सीएचसी पर धरना दिया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article