बेगूसराय में मछली मारने के दौरान गंगा नदी में डूबने से एक मछुआरे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

घटना नयागांव थाना क्षेत्र के नयागांव गंगा घाट की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में मछली मारने के दौरान गंगा नदी में डूब कर एक मछुआरे की मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहारम मच गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में मछली मारने के दौरान गंगा नदी में डूबने से एक मछुआरे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2 घटना नयागांव थाना क्षेत्र के नयागांव गंगा घाट की है। मृतक मछुआरे की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के हसनपुर बागर गांव के रहने वाले हरे राम साहनी के पुत्र अजय सहनी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया है कि मृतक अजय साहनी गंगा घाट में मछली मार कर वह वापस अपने नाव से लौट रहा था।

बेगूसराय में मछली मारने के दौरान गंगा नदी में डूबने से एक मछुआरे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3तभी अचानक मोटर चालित नाव वहां आ गई। जिसके पानी के हिलाकोरे से मछुआरे का छोटा नाव गंगा नदी में पलट गई।वही गंगा नदी में नाव पलटने के दौरान वह गहरे पानी में चले जाने कारण डूबने से मछुआरे की मौत हो गई। परिजनों ने बताया है कि काफी खोजबीन के बाद मृतक अजय सहनी का शव को बरामद किया।

बेगूसराय में मछली मारने के दौरान गंगा नदी में डूबने से एक मछुआरे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 4हालांकि की इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने नयागांव थाना पुलिस को दी मौके पर नयागांव थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय से सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

बेगूसराय में मछली मारने के दौरान गंगा नदी में डूबने से एक मछुआरे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 5मिली जानकारी के अनुसार मृतक अजय साहनी मछली मार कर पूरे परिवार को भरण पोषण करते थे। पिछले कई सालों से नयागांव स्थित गंगा नदी में मछली मारने का काम करते थे।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article