बेगूसराय में 22 राजस्व कर्मी का हुआ तबादला, डीएम ने…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के खोदाबंदपुर अंचल में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी कुमार रजनीश का स्थानांतरण सदर अंचल बेगूसराय कर दिया गया है। जिला पदाधिकारी बेगूसराय ने जिले के कुल 22 राजस्व कर्मचारी का जिले के विभिन्न अंचलो में स्थानांतरण पदस्थापन किया है।

- Sponsored Ads-

खोदाबंदपुर प्रखंड के मेघौल पंचायत में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी कुमार रजनीश का स्थानांतरण सदर अंचल बेगूसराय किया गया है जबकि बेगूसराय अंचल में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी मोहम्मद जावेद हुसैन का स्थानांतरण उनकी जगह खोदावंदपुर अंचल में किया गया।

जिलाधिकारी ने स्थानांतरित कर्मचारियों को आगामी 4 जुलाई तक प्रभार का आदान-प्रदान करते हुए विरमित करने का निर्देश संबंधित अंचलाधिकारी को दिया है। प्रभार का आदान-प्रदान कर 4 जुलाई तक विरमित नहीं किया जाता है तो 5 जुलाई से स्वतः विरमित माना जाएगा। स्थानांतरित कर्मचारियों का जुलाई माह का वेतन नव पद स्थापित अंचल से देय होगा।

अनुपालन प्रतिवेदन जिला जल राजस्व शाखा मैं आगामी छह जुलाई तक प्रस्तुत करने का निर्देश जिलाधिकारी ने संबंधित अंचलाधिकारी को दिया है। बताते चलें कि यह स्थानांतरण अभ्यावेदन के आधार पर किया गया है।

खोदाबंदपुर, बेगूसराय से नितेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article