सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की हुई मौत, परिजन ने जमीनी विवाद में है जताई हत्या की आशंका

DNB Bharat

नालंदा जिला के रहुई थानाक्षेत्र सोहसराय हाॅल्ट के पास की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के रहुई थाना क्षेत्र इलाके के सोहसराय हाल्ट पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिससे मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया 112 पुलिस की टीम के द्वारा जख्मी कोई इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान दिलखुश कुमार की मौत हो गई।

- Sponsored Ads-

वहीं परिजनों को सोशल मीडिया के सहारे हादसे की जानकारी मिली। परीजनों का आरोप है कि उसके पुत्र दिलखुश कुमार की हत्या कर उसके शव को फोरलेन के किनारे फेंक दिया गया है ताकि मामला सड़क हादसा का प्रतीत हो। परिजनों ने बताया कि 2 सालों से गांव के ही विपिन पासवान और विजय यादव से तीन बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

उसी जमीन के विवाद के कारण दिलखुश कुमार की हत्या की आशंका जताई जा रही है। दिलखुश कुमार मोटरसाइकिल से बसवन बीघा गांव से ससुराल जा रहा था तभी यह हादसा हुआ। फिलहाल रहुई थाना पुलिस हत्या या सड़क हादसा दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article