नालंदा: खेलने के दौरान तालाब में गिरने से बच्ची की हुई मौत,मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र इलाके के नगरनौसा गांव में घर के पास खेल रही सात वर्षीय बच्ची सोनम कुमारी की डूबने से मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक बच्ची सोनम कुमारी के परिजनों ने बताया कि वह अपने घर के पक्की तालाब के पास खेल रही थी।

- Sponsored Ads-

नालंदा: खेलने के दौरान तालाब में गिरने से बच्ची की हुई मौत,मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम 2तभी खेलने के दौरान बच्ची का पैर फिसल गया और वह पक्की तालाब के गहरे पानी में चली गई। बच्ची के पक्की तालाब में गिरने के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा काफी खोजबीन की गई। काफी देर के बाद बच्ची के शव को बाहर निकाला गया।

नालंदा: खेलने के दौरान तालाब में गिरने से बच्ची की हुई मौत,मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम 3घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर ने चंडी दनियावां मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article