नालंदा में खाना बनाने के दौरान गैस लीक से लगी आग, तीन जख्मी

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

मानपुर थाना क्षेत्र इलाके के सरबहदी गांव में लकड़ी पर खाना बनाने के दौरान पास में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। दरअसल गोरेलाल राउत की पत्नी पूनम देवी रोजाना की तरह अपने घर में खाना पका रही थी। इसी दौरान पास में रखे गैस सिलेंडर में पूर्व से रिसाव हो रहा था। जिसमें अचानक आग लग गई।

- Sponsored Ads-

आग लगते ही सिलेंडर काफी तेजी से जलने लगा। सिलेंडर में आग लगने के बाद आग बुझाने के क्रम में नीतू कुमारी, गोरेलाल राऊत और उनकी पत्नी पूनम देवी झुलस गई। जिसे बिहारशरीफ का अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

नालंदा से ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article