बछवाड़ा थाना परिसर में जनता दरबार में भूमि संबंधी एक मामले का हुआ निष्पादन

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा थाना परिसर में शनिवार को विभिन्न पंचायतों के भुमि विवाद सम्बंधित मामले को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में एक नये आवेदन प्राप्त हुए। जबकि पुर्व से नौ आवेदन लंबित था। कुल दस आवेदन में से एक आवेदन का निष्पादन किया गया।

- Sponsored Ads-

जनता दरबार के दौरान अंचलाधिकारी दीपक कुमार,थानाध्यक्ष अजित कुमार समेत राजस्व कर्मचारी मुकेश झा के द्वारा दोनो पक्ष के लोगों से भुमि संम्बन्धित विवाद के कागजात जमा कराते हुए दोनो पक्ष के लोगो को अपना अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया। दोनों पक्ष की बात सुनने के बाद एक आवेदन का निष्पादन किया गया।

बछवाड़ा थाना परिसर में जनता दरबार में भूमि संबंधी एक मामले का हुआ निष्पादन 2वही अन्य नौ आवेदन कर्ता आवेदक को भुमी संम्बन्धित साक्ष्य के साथ अगले शनिवार को उपस्थित होकर अपना अपना पक्ष रखने को कहा गया। जनता दरबार के दौरान मौके पर विभिन्न पंचायत के दर्जनों की संख्या में आवेदनकर्ता मौजूद थे।

बेगूसराय,बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article