बेगूसराय उत्पाद विभाग टीम ने शराब बेचने व पीने के आरोप में 09 लोगों को किया गिरफ्तार

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के विभाग थानाक्षेत्र में उत्पाद विभाग की अलग अलग कार्यवाई।

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी के बीच जहां शराब कारोबारियों के द्वारा लगातार महुआ शराब एवं विदेशी शराब का निर्माण तथा बिक्री किया जा रहा है तो वहीं उत्पाद विभाग की टीम ने भी शराब कारोबारियों पर अंकुश लगाने के लिए पूरी तरह कमर कस ली है और इसी कड़ी में उत्पाद विभाग की टीम ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर एक महिला समेत 9 लोगों को शराब पीने एवं बेचने के जुर्म में गिरफ्तार किया है।

- Sponsored Ads-

उत्पाद विभाग के द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में यह कार्रवाई की गई है । साथ ही साथ विभाग के द्वारा बताया जा रहा है कि लगातार शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए उत्पाद विभाग की टीम छापेमारी कर एवं धंधे से जुड़े लोगों को गिरफ्तार कर रही है। फिलहाल यह कार्रवाई लगातार पूरे जिले में जारी रहेगी ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article