समस्तीपुर में जमीनी विवाद में हिंसक झड़प, 3 महिला समेत 6 घायल

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में 3 महिला समेत 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी लोगों में रेणू देवी, मृत्युंजय कुमार, पूजा कुमारी, लक्ष्मी देवी शामिल हैं।

- Sponsored Ads-

घटना के संबंध में बताया गया है कि मृत्युंजय कुमार द्वारा अपनी जमीन पर बाउंड्री वॉल कराया जा रहा था। इसी दौरान लक्ष्मी देवी और उनके साथ जुड़े लोगों ने इन पर हमला बोल दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची उनकी मां रेणू देवी, बहन पूजा को भी रड से वार कर जख्मी कर दिया गया। हल्ला होने पर जब गांव के लोग जुटे तो बीच बचाव कर झगड़ा शांत कराया। बाद में सभी लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

रेणू देवी और पूजा कुमारी को गंभीर स्थिति में डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि जमीनी विवाद में मारपीट की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस पदाधिकारी को भेजा गया है। पीड़ित द्वारा आवेदन दिए जाने पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

समस्तीपुर से अनिल चौधरी

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article