बेगूसराय में टेंट पंडाल के गोदाम में आग लगने से 30 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख

DNB Bharat Desk

 

मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर आग का कहर देखने को मिला जहां आग लगने से एक टेंट पंडाल की गोदाम पूरी तरह से जलकर राख हो गया। वही इस आग लगी में तकरीबन 30 लाख से अधिक संपत्ति जलकर राख हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वहीं आग लगने के बाद लोग अपने स्तर से आग बुझाने का भरसक प्रयास किया लेकिन आग इतना विकराल रूप ले रखा था कि लोग आग के सामने कुछ नहीं कर पाए।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में टेंट पंडाल के गोदाम में आग लगने से 30 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख 2यह पूरा मामला लोहिया नगर थाना क्षेत्र के लोहिया नगर वार्ड नंबर 28 की है। बताया जा रहा है की टेंट पंडाल के संचालक दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। बाद में पता चला की टेंट पंडाल के गोदाम में भीषण आग लग गई। आनन फानन में संचालक मौके पर पहुंचे। लेकिन आग इतना विकराल रूप ले रखा था कि गोदाम में रखें पूरा सामान जलकर राख हो गया। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से टेंट पंडाल के गोदाम में भीषण आग लगी हुई है।

बेगूसराय में टेंट पंडाल के गोदाम में आग लगने से 30 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख 3लोग आग अपने स्तर से बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में टेंट पंडाल के संचालक ने बताया है कि तकरीबन 30 लाख की संपत्ति जलकर जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया है कि इस घटना की सूचना दमकल कर्मी को दिए दमकल कर्मी मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। फिलहाल इस घटना के बाद टेंट पंडाल के संचालक को में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि टेंट पंडाल के गोदाम में आग कैसे लगी है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article