तनाव में चल रहे इंटर के छात्र ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

DNB Bharat

नालंदा जिला के बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड पंडित नगर की घटना। जांच में जुटी पुलिस।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडित नगर मोहल्ला में एक इंटर के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक हरनौत थाना क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी अनिरुद्ध प्रसाद का पुत्र राहुल कुमार है। पिता ने बताया कि वह कुछ महीने से मांसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसकी जिद्द थी कि वह कोटा में जाकर इंजीनियरिंग की तैयारी करें। मगर आर्थिक तंगी के कारण वह रुपए देने में असमर्थ थे, इसी कारण वह तनाव में चल रहा था।

- Sponsored Ads-

आज दोपहर मकान मालिक द्वारा बताया गया कि उनके पुत्र ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है, जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को भी दे दी है। नगर थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article