दरभंगा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद को बड़ा एलान, दशहरा से पहले 7-7 हजार रूपाया दिया जाएगा

DNB Bharat

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा में किया बड़ा ऐलान, दुर्गा पूजा से पहले मिलेंगे बाढ़ प्रभावित लोगों को 7-7 हजार रूपया

डीएनबी भारत डेस्क 

- Sponsored Ads-

शुक्रवार को मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार दरभंगा पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र एवं राहत व्यवस्था का जायजा लिया . इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित के लिए दुर्गा पूजा से पहले 7 — 7 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसकी धोषणा सीएम ने किया।

सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से दरभंगा पोलो मैदान मेंउतरे और फिर वहां से कलेक्ट्रेट भवन में बाढ की समीक्षा वरीय अधिकारियों के साथ किया. समीक्षा बैठक करने के बाद फिर सीएम नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर से दरभंगा बिरौल बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे।

जहां बाढ़ पीड़ितों से बाढ़ राहत वितरण व अन्य सुविधाओं की जानकारी बाढ़ पीड़ितों से मिलकर बातचीत करके लिए। उसके बाद फिर हेलीकॉप्टर से सीएम पटना के लिए रवाना हो गये।दरभंगा में बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलने दौरान उन्होंने यह एलान किया है। इसको लेकर उन्होंने उपस्थित पदाधिकरी को निर्देश दिये हैं। उसी के अनुसार तय किया जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article