वीरपुर में जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, 13 लोगों पर मामला दर्ज

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत बख्तपुर गांव की घटना, जांच में जुटी पुलिस।

डीएनबी भारत डेस्क 
बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बख्तपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जम कर हुए मारपीट के मामले में दोनों पक्षों से एक दूसरे के खिलाफ वीरपुर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया गया है।

इस संबंध में थाना अध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि बख्तपुर निवासी पशुपति यादव के पुत्र सिकंदर यादव ने जमीनी विवाद को लेकर संतोष यादव समेत चार लोगों के विरुद्ध जमीनी विवाद को लेकर मारपीट करने से संबंधीत मामला दर्ज कराया है।

- Sponsored Ads-

वहीं राम स्वरूप यादव के पुत्र हरे राम यादव ने सिकन्दर यादव समेत नौ लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी उपरांत आगे की कार्रवाई शुरु कर दिया गया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article