झोपड़ी में मिली फंदे से लटकी किशोर की लाश, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक किशोर की झोपड़ी में फंदे से लटका लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं इस घटना के बाद परिजन हत्या की बात कह रहे हैं। इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा गया है। बताते चलें कि वीरपुर थाना क्षेत्र के भवानंदपुर पंचायत के पनापुर वार्ड नंबर 3 में झोपड़ी में फंदे से लटकी एक किशोर की लाश मिली है।

- Sponsored Ads-

हमसे यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर पर यहां क्लिक कर जुड़ें

घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ लाश को देखने के लिए सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। किशोर की पहचान भवानंदपुर पंचायत के पानापुर गांव के वार्ड नंबर 3 निवासी स्वर्गीय मनोज झा के 15 वर्षीय पुत्र गौतम उर्फ़ भुल्ला ला के रूप में की गई है। मृतक की मां ने बताया कि बीते मंगलवार को चार बजे घर के समीप एक व्यक्ति बुला कर ले गया उसके बाद घर वापस नहीं आया। रात भर खोजबीन किया उसके बाद सुबह घर के समीप एक झोपड़ी में उसकी फंदे से लटकी लाश मिली।

हमसे यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर पर यहां क्लिक कर जुड़ें

परिजनों ने आशंका जताए हुए बताया कि उसकी हत्या कर लाश को झोपड़ी में लटका दिया। घटना की सूचना पाकर वीरपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। वहीं वीरपुर थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार एएसआई विरेन्द्र कुमार समेत पुलिस बल के जबान छानबीन में जुट गई। पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। फिलहाल पुलिस हर बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article