बेगूसराय में प्रतिमा विर्सजन के दौरान हुआ बड़ा हादसा, दो छात्रा की हुई मौत, कई छत्राएं जख्मी कुछ की हालत नाजुक

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के बखरी थानाक्षेत्र में प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रेक्टर पलटा, घटना बगरस भोला बाबा मंदिर के पास की।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के बखरी थानाक्षेत्र में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रेक्टर पलटने से दो छात्रा की हुई घटनास्थल पर दर्दनाक मौत, जबकि कई छत्राएँ बुरी तरह जख्मी हो गयी है, जिसमे और कुछ छत्राओं की हालत नाजुक बताई जा रही।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में शुक्रवार को मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ हादसा मे दो बच्ची की जहा मौत हो गयी। वहीं आधा दर्जन से अधिक बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घटना बखरी थाना क्षेत्र का है।

घटना के सम्बंध में बताया जा रहा कि बगरस चौक स्थित कोचिंग में स्थापित सरस्वती प्रतिमा के विसर्जन के क्रम में बगरस विशनपुर स्थित भोला बाबा मंदिर के निकट नदी में प्रतिमा लदा ट्रेक्टर पलट गया,जिसमे घटनास्थल पर ही दो छात्रा की ह्रदयविदारक मौत हो गया,एवं कई छात्राएं घायल हो गयी जिसमे कुछ की हालत नाजुक है।

आनन-फानन फानन में घायल छात्रों को स्थानीय क्लिनिक मे इलाज के लिए ले जाया गया है। घटना की सूचना पर बखरी थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article