मजदूर को मजदूरी मांगना पड़ा महंगा,58 हजार बकाया मजदूरी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, सात लोग जख्मी

DNB Bharat Desk

सोहसराय थाना क्षेत्र के मंसूरनगर में मजदूरी भुगतान को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज बिहारशरीफ सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

 घायल दीपक कुमार ने आरोप लगाया है कि वैशाली जिले में पदस्थापित एक कांस्टेबल के मकान निर्माण कार्य में मजदूरी करने वाले करीब 15 मजदूरों का 58 हजार रुपये बकाया था। दीपक मजदूरों की मजदूरी की मांग कर रहा था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और कई लोग उसके घर पहुंच गए।

मजदूर को मजदूरी मांगना पड़ा महंगा,58 हजार बकाया मजदूरी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, सात लोग जख्मी 2आरोप है कि कांस्टेबल के इशारे पर ही लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दीपक कुमार समेत परिवार के अन्य सदस्यों को घायल कर दिया गया। मारपीट में दीपक कुमार, उसकी पत्नी ममता देवी, मां सिद्धि देवी, पिता देवेंद्र पंडित सहित कुल सात लोग घायल हुए हैं। सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

 वहीं, दूसरे पक्ष ने लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। पुलिस के अनुसार, दीपक कुमार पर भी करीब 15 हजार रुपये बकाया होने की बात सामने आई है, जिसे लेकर विवाद उत्पन्न हुआ। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से सोहसराय थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article