तेघड़ा के भगवानपुर चक्की गांव में गंगा का कटाव तेज, लोगों में दहशत

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के तेघड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत के रातगांव के भगवानपुर चक्की गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के साथ ही एक बार फिर गंगा नदी में कटाव की रफ्तार भी तेज हो गई है। इस तेज कटाव से रातगांव पंचायत के भगवानपुर चक्की गांव में ग्रामीणों में त्राहिमाम है। कटाव का भयावह और डरावना दृश्य वहां के लोगों में दहशत पैदा कर रहा है।

- Sponsored Ads-

तेघड़ा के भगवानपुर चक्की गांव में गंगा का कटाव तेज, लोगों में दहशत 2

लोगों ने बताया कि कटाव की रफ्तार इतनी तेज है कि कुछ ही घंटों में देखते ही देखते एक बड़ा भू-भाग और उसमें लगी फसलें कटकर गंगा नदी में समाहित हो जाता है। लोगों को चिंता इस बात की है कि यदि सरकार के द्वारा शीघ्र कटाव निरोधक कार्य शुरू नहीं किये गये तो सम्पूर्ण भगवानपुर चक्की गांव का अस्तित्व ही मिट जायेगा।

तेघड़ा के भगवानपुर चक्की गांव में गंगा का कटाव तेज, लोगों में दहशत 3

बताते चलें कि विगत वर्ष भगवानपुर चक्की गांव में गंगा नदी के भीषण कटाव की रोकथाम के लिये सरकारी स्तर पर करोड़ों रूपये खर्च किये गये थे जिसके बाद कटाव की रफ्तार कम हुई थी। इस वर्ष बाढ़ से पूर्व तेज कटाव की स्थिति से अफरा तफरी मची हुई है। जिला परिषद सदस्या रीता देवी, अधिवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता शशिभूषण भारद्वाज, भाजपा नेता राजेश कुमार गुड्डू, राजद नेता मकबूल आलम, जदयू नेता राजेश चौधरी आदि ने सरकार से भगवानपुर चक्की गांव में कटाव की रोकथाम के लिये शीघ्र कदम उठाने की मांग की है।

बेगूसराय तेघड़ा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article