बेगूसराय में सर्पदंश से एक छात्रा की दर्दनाक मौत

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के सिंघौल थानाक्षेत्र अंतर्गत उलाव गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में सांप काटने से एक स्कूली छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया वही गांव में मातमी सन्नाटा पसरा गया। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के ऊलाव गांव की है। मृत छात्रा की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के ऊलाव गांव के रहने वाले मोहम्मद मुकीम की पुत्री जेसिका कुमारी के रूप में हुई है।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में परिजनों ने बताया कि कल छात्रा स्कूल से पढ़कर घर लौटी थी।उस समय ठीक-ठाक थी। जिसके बाद छात्रा ने अपनी मां को बताया कि उसका सर चकरा रहा है। इसके बाद मां ने उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां छात्रा की हालात देखते ही देखते गंभीर हो गया। आनन-फानन में उस जगह से डॉक्टरों ने बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जैसे ही सदर अस्पताल छात्रा को परिजनों के द्वारा लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।

मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं इस घटना की जानकारी सिंघौल थाना पुलिस को लगी। मौके पर सिंघौल थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। इस संबंध में परिजन ने बताया कि कई दिन पहले स्कूल में सांप निकला था। जिसके बाद उसे मारने के बजाय शिक्षकों ने उसे छोड़ दिया बाद में शौचालय के दौरान शायद छात्रा को सांप ने काट लिया। जिसके छात्रा की मौत हुई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article