बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार एवं सीओ अजय कुमार ने पदभार संभाला

DNB Bharat

बरौनी सीओ सुजीत सुमन ने बीडीओ एवं सीओ को सौंपा पदभार।

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार सरकार के द्वारा बीते दिनों बड़े पैमाने पर किए गए विभागीय तबादले के तहत बरौनी प्रखंड के नए बीडीओ के रूप में अनुरंजन कुमार, बरौनी सीओ के पद पर अजय कुमार ने बीडीओ एवं सीओ कार्यालय में बरौनी सीओ सुजीत सुमन से पदभार ग्रहण किया।

- Sponsored Ads-

इस दौरान जहां एक दूसरे ने प्रपत्रों एवं पंजी पर हस्ताक्षर किया। साथ ही बरौनी सीओ सुजीत सुमन ने नए बीडीओ अनुरंजन कुमार एवं सीओ अजय कुमार को बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान पदभार ग्रहण करने के उपरांत बीडीओ एवं सीओ ने अपने अपने सहकर्मियों से मुलाकात की। उसके बाद प्रखंड व अंचल क्षेत्र का भ्रमण किया।

इस अवसर पर राजस्व पदाधिकारी धीरज कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी पंसस रिमझिम गुड़िया, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी पंकज कुमार, प्रखंड प्रधान लिपिक जितेन्द्र कुमार ,नाजिर वीरेन्द्र कुमार ,अंचल प्रधान लिपिक यतेन्द्र भारती, नाजिर मो सरफराज, राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार, मंजेश कुमार ईश्वर, सरफराज, मो बलि, विजय कुमार सिंह, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, सहित अंचल व प्रखंड कर्मी मौजूद थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article