डीएम बेगूसराय ने शिवनगर गंगा नदी कटाव क्षेत्र का किया निरीक्षण

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के बलिया अनुमंडल क्षेत्र के शिवनगर पंचायत में भारी गंगा नदी कटाव से तबाही।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगुसराय के बलिया अनुमंडल के शिव नगर में गंगा नदी मे जारी कटाव ताऊ के मद्देनजर आज बेगूसराय के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और कटाव स्थल का निरीक्षण किया। शिवनगर में गंगा कटाव से भारी तबाही मची हुई है जहां सैकड़ों एकड़ की जमीन गंगा में विलीन हो गई है वहीं कटाव तेजी से गांव की ओर बढ़ रहा है जिससे लोगों के चेहरे पर चिंता की लकीरें देखी जा रही है और लोग गांव से पलायन कर रहे हैं।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में बेगूसराय के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बताया कि बलिया अनुमंडल के शिवनगर में जारी कटाव को लेकर वह पिछले 10-15 दिनों से इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जल संसाधन विभाग की टीम भी लगातार इस पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि जो कटाव है वह लगातार आवासीय क्षेत्रों में फैला है को रोकने के लिए हमलोगों की ओर से सरकारी स्तर पर व्यवस्था की जा रही है।

हम लोगों की कोशिश है कि 10 15 दिनों के अंदर इसे पूरा रोका जा सके। और हम लोगों की कोशिश है कि इसके कटाव की दिशा को मोड़ा जा सके और इसके लिए जो भी आवश्यक कदम होगी उसका निर्देश दिया गया है ताकि इसका स्थाई समाधान हो सके। डीएम रौशन कुशवाहा ने बताया कि मिट्टी कटाव जो पहले से हो रहा है इसके असर को काम किया जा सके।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article