दुर्गा पूजा को लेकर बछवाड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित 

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

दुर्गापूजा को लेकर बछवाड़ा थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में क्षेत्र के बुद्धिजीवी समाजसेवी जनप्रतिनिधि,पूजा समिति के सदस्य समेत अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता साहित्यकार डॉ शैलेन्द्र शर्मा त्यागी ने किया। बैठक के दौरान बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के कुल 26 दुर्गा पूजा समिति के सदस्य मौजूद थे। बैठक के दौरान अंचलाधिकारी प्रीतम गौतम ने बताया कि दुर्गा पूजा आपसी भाईचारा मिलन व शांति का पर्व है।

- Sponsored Ads-

दुर्गा पूजा को लेकर बछवाड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित  2हम आपसी वैमनस्यता और दूषित भावनाओं को भूलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व को मनाए। शांति और अमन चैन हमेशा बछवाड़ा में कायम रहा है। बछवाड़ा की एक अपनी अलग पहचान रही है। वही दुर्गा पूजा समिति के सदस्यो ने अपनी अपनी समस्या के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी दी। थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि दुर्गा पूजा पर्व के दौरान असामाजिक तत्व के लोगो पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। उन्होने कहा कि दुर्गा पूजा पंडालो में स्थल तक अग्नि शामक जाने के लिए रास्ता होना अनिवार्य है।

दुर्गा पूजा को लेकर बछवाड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित  3उन्होने कहा कि दुर्गापूजा पंडाल में डीजे व आर्केस्ट्रा पर पुर्ण रुप से प्रतिबंध रहेगा। वही बछवाड़ा बाजार के विभिन्न पूजा पंडालो में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान चिन्हित उपद्रवियों पर 107 की कार्यवाही की जा रही है। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक राज, जिला पार्षद वीणा देवी व मनमोहन महतो,मुखिया गीता देवी,

दुर्गा पूजा को लेकर बछवाड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित  4संजय दास,राकेश कुमार राय,रामदेव सहनी, पुर्व मुखिया महेश्वर चौधरी,मुखिया प्रतिनिधी राजीव चौधरी,शिवू राउत,सुनील पासवान,निरंजन ईश्वर,पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश महतो, समाजसेवी विजय शंकर दास,जदयू प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ महतो,युवा प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रुपेश यादव, समाजसेवी अरुण चौधरी एवं विनोद राय समेत दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी व पुलिसकर्मी मौजूद थे।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article