वीरपुर प्रखंड में अस्मिता बनी रही प्रखंड प्रमुख की सुबोध ने बचा लिया अपनी कुर्सी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर में विगत छः महीनों से प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख की कुर्सी खाली थी ‌। जिससे चुनाव आयोग के द्वारा निर्धारित पुर्न मतदान और प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख के चयन के लिए 21 सितंबर का समय शिमा निर्धारित किया था।

जिसके आलोक में आज शनिवार को अनुमंडल कार्यालय बेगूसराय में प्रखंड क्षेत्र के 11 पंचायत समिति सदस्यों का बैठक आयोजित किया गया। जिसमें अस्मिता कुमारी को प्रखंड प्रमुख बनाया गया। जबकि उप प्रमुख सुबोध पासवान जद्दोजहद के बाद अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे। यहां पर आपको बताते चलें कि फरबरी में पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा विशेष बैठक बुलाया गया था।

- Sponsored Ads-

वीरपुर प्रखंड में अस्मिता बनी रही प्रखंड प्रमुख की सुबोध ने बचा लिया अपनी कुर्सी 2जिसमें तत्कालीन प्रखंड प्रमुख मीना देवी व उप प्रमुख सुबोध पासवान के प्रति सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लगा कर बहस में भाग लेते हुए मत विभाजन कराया था। जिसमें प्रमुख व उप प्रमुख दोनों की कुर्सी धराम से गिर गया था।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article