बेगूसराय डीएम ने राष्ट्रकवि दिनकर के प्रारंभिक पाठशाला बारो का किया निरीक्षण, विकास का दिया आश्वासन

DNB Bharat

दिनकर की प्रारंभिक पाठशाला मध्य विद्यालय बारो के बहुरेगें दिन, डीएम बेगूसराय रोशन कुशवाहा ने दिया आश्वासन।

डीएनबी भारत डेस्क 

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रारंभिक पाठशाला राजकीय कृत मध्य विद्यालय बारो का निरीक्षण बेगूसराय डीएम रोशन कुशवाहा ने किया। एचएम विजय कुमार सिंह एवं छात्र- छात्राओं से शिक्षा और विद्यालय से जुड़ी स्मृतियों, पठन पाठन कार्य एवं शैक्षणिक व्यवस्था के बारे में उन्होंने विस्तृत जानकारी ली।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय डीएम ने राष्ट्रकवि दिनकर के प्रारंभिक पाठशाला बारो का किया निरीक्षण, विकास का दिया आश्वासन 2

एचएम श्री सिंह बताया कि विद्यालय में 32 वर्ग कक्ष है लेकिन विद्यालय में फर्नीचर, शौचालय, पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण छात्र छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। साथ ही उपस्थित लोगों ने इस विद्यालय के दिनकर के वर्ग कक्ष का जीर्णोद्धार कर धरोहर के रूप में स्थापित करने की मांं डीएम बेगूसराय से की।

वहीं मौके पर मौजूद समाजसेवी श्रीराम राय, युवा समाजसेवी सचिन मेहता, भाजपा नेता प्रमोद सिंह, कृष्णनंदन राय, कांग्रेस नेता रामनुग्रह शर्मा, मो सरफराज अंसारी, रामानंद सागर, अशोक सिंह, जदयं नेता शंभू सिंह, लालबहादुर महतो सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने मांग किया कि विभागीय उदासीनता के कारम इस विद्यालय इस विद्यालय को उत्क्रमित कर प्लस टू नहीं किया जा रहा है। जबकि विद्यालय सभी मूलभूत उपयोगिता को पूर्ण करता है।

वहीं स्थानीय लोगों की बातों को गंभीरता से लेते हुए डीएम रोशन कुशवाहा ने पूरे विद्यालय परिसर का जायजा लिया और कहा आगामी सत्र में 120 स्कूलों को अपग्रेड किए जाने की प्रक्रिया चल रही है अपने स्तर से विभागीय अधिकारियों से इसकी जांच कराकर इस विद्यालय को प्लस टू में अपग्रेड कराने का पूरा प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक विद्यालय में एक लाईब्रेरी, प्रयोगशाला और म्युजिअम बनाया जा सके इसके लिए भी मेरा विशेष रूप से प्रयास रहेगा।

लोगों ने बताया कि 1875 ई में इस विद्यालय की स्थापना हुई।राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर, सिंचाई मंत्री रामचरित्र सिंह, बिहार उच्च न्यायालय के जज मो ताहीद हुसैन सहित इलाके के दर्जनों नामचीन हस्तियों ने दिनकर की प्रारंभिक पाठशाला मध्य विद्यालय बारो से प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण कर देश भर में ख्याति प्राप्त की। लेकिन स्थापना के लगभग 148 वर्ष पूरा होने के बाबजूद इस विद्यालय के उन्नयन की दिशा में आजतक किसी ने कोई पहल करना मुनासिब नहीं समझा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article