बरौनी अस्पताल में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार पखवाड़ा का विधायक ने किया उद्घाटन

DNB Bharat Desk

स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार द्वारा संचालित स्वस्थ नारी सशक्त परिवार पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह ने अपने कर कमलों से फीता काट कर किया। 

- Sponsored Ads-

मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरौनी डा मनोज कुमार, एसएमसी यूनिसेफ राजेश कुमार, बीएचएम संजय कुमार, बीएएम लालमोहन, प्रधान लिपिक अनिल पासवान, लिपिक सुधीर कुमार, परिवार कल्याण मित्र किरण कुमारी सहित अन्य उपस्थित रहे। 

वहीं इस कार्यक्रम में सभी स्वास्थ्य एवं गैर स्वास्थ्य कर्मी सीएचसी बरौनी का सहयोग अपेक्षित है। वहीं इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बीएचएम सीएचसी बरौनी संजय कुमार ने बताया कि बरौनी प्रखण्ड जिला में प्रथम स्थान प्राप्त करेगा। 

बरौनी अस्पताल में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार पखवाड़ा का विधायक ने किया उद्घाटन 2इस मौके पर अस्पताल को दुल्हन की तरह सजाया गया था। सतरंगी गुब्बारों का दो- दो द्वार बनाया गया और स्वच्छता अभियान चलाकर अस्पताल परिसर को स्वच्छ बनाया गया था। जहां चारो ओर ब्लिचिंग एवं चुने का छिड़काव भी किया गया था।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article