बेगूसराय में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को निर्मम तरीके से हत्या कर शव को एक बगीचा में फेंका

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के बलिया थानाक्षेत्र की घटना, जांच में जुटी स्थानीय पुलिस।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को निर्मम तरीके से हत्या कर शव को एक बगीचा स्थित सड़क किनारे फेंक दिया। वहीं शव को पुलिस ने सड़क किनारे एक बगीचा से बरामद किया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना बलिया थाना क्षेत्र की है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को निर्मम तरीके से हत्या कर शव को एक बगीचा में फेंका 2

इस घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। वहीं बलिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि युवक की हत्या मुंह कुचलकर कर दी गई है। बताते चलें कि मंगलवार की सुबह पुलिस ने एक बगीचा से शव बरामद किया है।

बरामद शव की पहचान कर ली गई है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय जिला सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर बलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत मसूरचक स्थित ईदगाह से दक्षिण सटे सड़क किनारे स्थित एक बगीचा के किनारे गड्ढे में लगभग 20 वर्षीय युवक का हत्या कर शव पड़ा होने की सूचना मिली थी।

जिस सूचना पर स्थल पर शव देखने वालों की जहां भीड़ जमा हो गई। वहीं पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर इसकी पहचान कराई गई। अज्ञात अपराध कर्मियों के द्वारा मृतक के चेहरे को बुरी तरह से कुचल कर उसकी निर्मम हत्या की गई है। लगभग 2 घंटे के परिश्रम के बाद शव की पहचान बलिया बाजार गोविंद भवन स्थित जोगी रस्तोगी का नाती के रूप में हुआ है। जिसका नाम दीपक रस्तोगी उर्फ विक्की रस्तोगी पिता स्वर्गीय कृष्णा रस्तोगी घर एकमा थाना एकमा जिला सिवान छपरा का बताया जाता है।

मृतक के माता-पिता पूर्व में स्वर्गीय हो चुके हैं। जबकि मृतक युवक भाई-बहन में अकेला था। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक भी आंशिक रूप से विक्षिप्त था। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक कुछ दिन पहले अपने घर एकमा से बलिया नाना के घर आया था। मृतक की शादी नहीं हुई थी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। वहीं हत्या की घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात अपराध कर्मियों की पहचान कर गिरफ्तार करने की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article