आभाविप वीरपुर इकाई ने चलाया सदस्यता अभियान

DNB Bharat

120 नये सदस्य बनाए गये अभाविप वीरपुर नगर मंत्री शाश्वत प्रकाश ने दी जानकारी।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के वीरपुर प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को वीरपुर
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निशांत झा के नेतृत्व में सत्र 2023-24 के लिए व्यापक तरीके से सदस्यता अभियान चलाया।

- Sponsored Ads-

नगर मंत्री शाश्वत प्रकाश एवं सदस्यता प्रभारी रास बिहारी ने बताया कि लगभग 120 छात्र, छात्राओं को आभाविप का नया सदस्य बनाया गया। यह अभियान तीन चरणों में चलाया जाएगा।

प्रथम चरण में छात्र, छात्राओं को सदस्य बनाया जाएगा। जो कि 7 से 14 अगस्त तक चलेगा। मौके पर सत्यम, आलोक, अभिषेक, संगीता आदि परिषद के सदस्य मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article