मोटरसाइकिल पर सवार हो एसपी बेगूसराय ने किया विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लेग मार्च

DNB Bharat

होली पर्व में सुरक्षा के मद्देनजर एसपी बेगूसराय खूद कर रहे हैं मुनेटरिंग। जिला के सभी थानाध्यक्षों को दिए गए हैं सख्त दिशा निर्देश।

डीएनबी भारत डेस्क 

शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में होली को लेकर बेगूसराय में मोटरसाइकिल पर सवार होकर एसपी योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य पुलिस बल ने नगर थाना के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में किया फ्लैग मार्च।

- Sponsored Ads-

वहीं होली पर्व को लेकर पुलिस-पब्लिक रिलेशन को बेहतर बनाने और आमजनों की समस्याएं जानने के लिए एसपी योगेंद्र कुमार के नेतृत्व मे सोमवार को पुलिस लाइन परिसर से मोटरसाइकिल फ्लैग मार्च रवाना हुआ।

विभागीय जानकारी के अनुसार फ्लेग मार्च बारी-बारी से जिले के सभी थाना क्षेत्रों के चिन्हित संवेदनशील क्षेत्र में पहुंचेगी। पुलिस लोगों की समस्याओं को जानेगी और उसे नोट डाउन भी करेगी। इसके बाद उन समस्याओं को एसपी व वरीय पुलिस पदाधिकारी के पास रिपोर्ट किया जाएगा।

एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि बेगूसराय में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में होली का लोग आनंद लें इसके लिए बेगूसराय पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है आम लोगों तक पुलिस की पहुंच सरल बनाने हेतु बेगूसराय सहित जिले भर में बेगूसराय पुलिस द्वारा एक साथ निर्धारित समय पर मोटरसाईकल रैली के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। मौके पर सदर डीएसपी अमित कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर, सहित सभी थानाध्यक्ष व जवान मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article