नालंदा जिला के एकंगरसराय थानाक्षेत्र के इस्लामपुर रोड पर गश्ती के दौरान स्थानीय पुलिस ने किया गिरफ्तार।
डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा जिला के एकंगरसराय थाना क्षेत्र इलाके में पुलिसकर्मियों के द्वारा दुर्गा विसर्जन के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर इस्लामपुर रोड पर गस्त कर रहे थे, तभी एक संदिग्ध कार पुलिस को देख भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए कार सवार युवक दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
- Sponsored Ads-

गिरफ्तार युवक की जब तलाशी ली गई तो उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा और 6 जिंदा कारतूस दो मोबाइल बरामद किया गया। जिसके बाद कार सहत युवक को गिरफ्तार करने में नालंदा पुलिस ने सफलता पाई। उक्त बातों की जानकारी डीएसपी हिल्सा के द्वारा प्रेस वार्ता के दौरान दी गई।
नालंदा संवाददाता ऋषिकेश
- Sponsored Ads-
