लाखो में जमीनी विवाद में दबंग गोतिया ने गोतिया के दो युवक को किया लहू-लुहान

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के लाखो थानाक्षेत्र अंतर्गत धबौली रमजानपुर की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में बीती रात जमीनी विवाद में दबंग पाटीदार गोतिया ने चाकू एवं धारदार हथियार से मारकर दो सहोदर भाइयों को घायल कर दिया जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना लाखो थाना क्षेत्र के धबौली रमजानपुर की है।

- Sponsored Ads-

घायल की पहचान संदीप कुमार एवं सूर्य देव कुमार के रूप में की गई है। पीड़ित संदीप कुमार ने आरोप लगाया है कि उसका अपने ही पाटीदार विधान चंद्र राय से तकरीबन सात वर्षों से विवाद चल रहा है। विधान चंद्र राय उसके हिस्से की जमीन को बेचना चाहते हैं और जबरन उसके पिता से हस्ताक्षर करवाना चाहते हैं और इसी बात का विरोध पीड़ित पक्ष के द्वारा किया जा रहा था।

इसी से नाराज होकर विधान चंद्र राय, सनी चंद्रवंशी सहित अन्य आरोपियों ने धारदार हथियार से वार कर दोनों भाइयों को घायल कर दिया। फिलहाल पीड़ित पक्ष के द्वारा लाखो थाने को लिखित रूप में आरोपियों के विरुद्ध आवेदन दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article