बेगूसराय में तेज रफ्तार बाइक सवार ने बुजुर्ग को मारी ठोकर, मौत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने एक बुजुर्ग को कुचल दिया। जिससे बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मामला जीरोमाइल ओपी थाना क्षेत्र के जीरोमाइल स्थित एनएच 31 के समीप की है। मृतक व्यक्ति की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के सिंघाड़ा गांव के रहने वाले रामप्रवेश साह के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि शनिवार की रात मृतक रामप्रवेश शाह घर से सामान खरीदने के लिए दुकान जा रहा था। उसी दौरान जब वह रोड क्रॉस कर रहे थे तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

- Sponsored Ads-

घायल अवस्था में परिजनों ने उस जगह से उठाकर आनन-फानन में इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लाया जहां रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने यह भी कहा कि मोटरसाइकिल सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल है। और मोटरसाइकिल को पुलिस ने जप्त कर लिया है। फिलहाल इस घटना की जानकारी जीरोमाइल थाना पुलिस को दी गई है। मौके पर जीरोमाइल थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article