खोदावंदपुर में जलनल का दर्जनों टोंटी हुआ चोरी, बेकार में बह रहा पानी

DNB Bharat

बेगूसराय जिला खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र में नलजल टोटी चोरी करते चोर को ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले।

डीएनबी भारत डेस्क 

रविवार की रात खोदावंदपुर पंचायत के विभिन्न वार्डों में सड़क किनारे अथवा सार्वजनिक स्थानों पर लगे दर्जनों जलनल के टोंटी चोरी हो गया। नल में टोंटी नहीं रहने से जब ट्यूवेल को चालू किया जाता है तो यूं ही पानी सड़क पर बहता रहता है। जिससे पानी का बर्बादी होता है। नलजल के टोंटी का चोरी लर रहे चोर को ग्रामीणों ने मौके वारदात पर पकड़ लिया।

- Sponsored Ads-

आक्रोशित ग्रामीणों ने चोर के साथ मारपीट कर पुलिस को सौप दिया। चोर के पास से एक बोरी से 39 टोंटी सरकारी नलजल का बरामद किया गया है। चोर की पहचान छौड़ाही ओपी क्षेत्र के सिहमा निवासी राम शोभित दास का पुत्र संतोष दास के रूप में किया गया है। गिरफ्तार चोर से पुलिस थाना में पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष सुदिन राम ने इसका पुष्टि किया है।

पूर्व में भी हो चुकी है टोंटी की चोरी 

खोदावंदपुर पंचायत की घटना के पूर्व भी बाड़ा पंचायत के तेतराही गांव से दर्जनों जलनल के टोंटी का चोरी हो चुका है। लेकिन आजतक उसकी बरामदगी नहीं हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी नलजल में लगाया गया टोंटी पीतल धातु का है। जिसे खोलकर चोर बाजार में बेचकर अच्छा पैसा कमाते हैं।

पानी का हो रहा बर्बादी , उपभोक्ता परेशान

खोदावंदपुर पंचायत का वह 39 नलजल का पॉइंट जिसके टोंटी का चोरी हो गया। नल चालू होने पर उस पॉइंट से पानी हमेशा निकलता रहता है। जो पानी की बर्बादी है। टोंटी नहीं रहने से उपभोक्ताओं को पानी लेने में नहीं बन रहा है। और प्यासे राहगीर भी उस पॉइंट से निराश लौट रहे हैं। ग्रामीणों ने उक्त सभी पॉइंट में टोंटी लगवाने का मांग किया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article