अपराधियों की गोलीबारी घायल छात्र, बेगूसराय नीजी क्लिनिक में इलाजरत

DNB Bharat

घायल छात्र की पहचान खगरिया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के पनसलवा निवासी रामानंद सिंह के पुत्र अंकित कुमार के रूप में की गई है।

डीएनबी भारत डेस्क 

अपराधियों की गोलीबारी से घायल छात्र का बेगूसराय के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल छात्र की पहचान खगड़िया जिला के बेलदौर थाना क्षेत्र के पनसलवा निवासी रामानंद सिंह के पुत्र अंकित कुमार के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

अपराधियों की गोलीबारी घायल छात्र, बेगूसराय नीजी क्लिनिक में इलाजरत 2

पीड़ित के पिता रामानंद सिंह ने बताया कि अंकित कुमार जीएनएम का छात्र है और शनिवार की शाम जिस वक्त वह अपने खेत को देखने के लिए बहियार की ओर जा रहा था उसी वक्त चार की संख्या में अपराधियों ने उसे घेर लिया और उसे गोली मार दी ।

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किन अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना के बाद ही पीड़ित के परिजनों ने उसे बेगूसराय के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article