वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामचरित्र दास के असामयिक निधन से शोक की लहर

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर प्रखण्ड क्षेत्र निवासी कांग्रेस नेता को लोगों ने दी अंतिम विदाई।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के वीरपुर प्रखण्ड क्षेत्र के वीरपुर पूर्वी निवासी 71वर्षीय कांग्रेसी कार्यकर्ता राम चरित्र दास के असामयिक निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौर गई।  एवं कांग्रेस वीरपुर मण्ल अध्यक्ष दिवाकर गौतम उर्फ रूपेश कुमार के नेतृत्व में स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा ओढ़ा कर श्रद्धांजलि दिया।

- Sponsored Ads-

पार्टी नेताओं ने बताया कि वे कांग्रेस सेवा दल के सदस्य भी थे। पार्टी नेताओं ने कहा कि उनके निधन से वीरपुर प्रखंड कांग्रेस पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। वे सामंतवादी विचार धारा के विरुद्ध गरीबों के लिए हमेशा आवाज़ बुलंद करते रहे।

मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ राम सागर सिंह, डॉ गीता प्रसाद सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजीव सिंह, वीरपुर वार्ड संघ के प्रखंड अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, सुधेश कुमार समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article