बिहार में बेखौफ अपराधियों का कहर, नालंदा में दिनदहाड़े युवक की गला रेत हत्या

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा में मंगलवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत काको विगहा गांव का है। मृतक दुलारचंद यादव का 18 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार है। वह अपने मुर्गी फार्म में सो रहा था तभी अज्ञात बदमाशों ने गला रेत कर उसकी हत्या कर दी।  दुलारचंद यादव ने बताया कि दोपहर में उनका बेटा मुर्गी फार्म में ही सो रहा था। बेटे से मिलने के उपरांत वे घर लौट गए। कुछ घंटों के बाद वह वापस मुर्गी फॉर्म में आते हैं तो देखते हैं कि उनके बेटे की पहले रस्सी से गला दबाने का प्रयास किया गया इसके उपरांत गला रेत कर उसकी हत्या कर दी गई और शव के ऊपर गमछा रख दिया गया है।

- Sponsored Ads-

फिलहाल मृतक के परिजन हत्या के कारणों का स्पष्ट वजह नहीं बता रहे हैं। हत्या किसने और क्यों की है इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वहीं दिनदहाड़े हत्या के बाद ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। घटना की सूचना मिलने के उपरांत सदर एसडीपीओ दीपनगर थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंच जांच में जुट गए हैं। एसडीपीओ डॉ शिवली नोमानी ने बताया कि उन्हें परिजनों के द्वारा सूचना मिली की मुर्गी फॉर्म में युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

नालंदा से ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article