अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के बेगमसराय गांव स्थित एनएच 28 पर मंगलवार की सुबह अनियंत्रित पिकअप वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रानी दो पंचायत के बेगमसराय गांव निवासी श्री चरण यादव का 32 वर्षीय पुत्र अमरजीत यादव एनएच 28 सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान पिकअप दलसिंह सराय से तेघरा की तरफ जा रही पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर उक्त व्यक्ति को ठोकर मारते हुए एक पेड़ से जा टकराई। जिस कारण पिकअप वाहन की चपेट में आने से उक्त व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया।

घायल को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वही दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच बछवाड़ा थाना की पुलिस वाहन को अपने कब्जे में कर लिया।

बछवाड़ा, बेगूसराय से देवेंद्र कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article