बरौनी पीएचसी में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

DNB Bharat

बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय में पदाधिकारियों ने तंबाकू सेवन नहीं करने को लेकर लोगों को किया जागरूक।

डीएनबी भारत डेस्क 

बुधवार को स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर स्वास्थ प्रबंधक सुबीर कुमार पंकज ने सभी अस्पताल के कर्मियों को तम्बाकू निषेध करने को लेकर शपथ दिलाया कि तम्बाकू का सेवन नहीं करें।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ व्यास देव, यूनिसेफ बीएमसी सुधीर कुमार, बीसीएम रवि राय, बीएनएमई आरती कुमारी सहित अन्य स्वास्थ कर्मी मौजूद थे। वहीं सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र बरौनी परिसर में सघन दस्त पखवाड़ा 2023 के तहत प्रथम चरण का शुभारंभ किया गया। जो कि आगामी एक मई से 15 मई तक पखवाड़ा मनाया जाएगा।

स्वास्थ प्रबंधक सुबीर कुमार पंकज ने सभी आंगनबाड़ी, आशा कर्मी एवं एएनएम को ओ आर एस एवं जिंक की गोली का वितरण किया गया। जो आगामी एक जून से पन्द्रह जून तक चलेगा। स्वास्थ्य प्रबंधक सुबीर कुमार पंकज ने बताया कि दस्त के दौरान तुरंत दें ओ आर एस साथ ही 14 दिनों तक जिंक की गोली हर रोज दें। इस अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने का निर्देश दिया है।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article