शहीद सतीभा को नम आंखों से दी गई विदाई, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

2018 बैच में दारोगा बनी बेगूसराय की बेटी सतिभा कुमारी की दर्दनाक मौत गोपालगंज में एक सड़क हादसे में बीते गुरुवार के दिन हो गयी। बताया जाता है कि एक बेलगाम सीमेंट लदा हुआ ट्रक उसके निजी कार पर आकर पलट गया, जिससे उसकी मौत ट्रक के नीचे दबकर हो गयी। वह गोपालगंज के सिधबलिया थाना में पोस्टेड थी। एक केस की गवाही कोर्ट में देने के लिए अपने निजी कार से जा रही थी इसी दौरान एन एच -27 के सिधबलिया थाना क्षेत्र के सदैवा गांव के पास सीमेंट लदा हुआ एक ट्रक उसके कार पर आकर पलट गया और उसमें दबकर ड्राइवर समेत उसकी मौत हो गई।

- Sponsored Ads-

घटना बीते दिन गुरुवार की है। शहीद सब इंस्पेक्टर सतीभा कुमारी का पार्थिव शरीर शुक्रवार को बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र के मौजी वार्ड नंबर 5 स्थित पिता कमलाकांत यादव के घर पर पहुंचा, जहां उनके पार्थिव शरीर पर पूरे गांव समेत घर के परिजनों ने अंतिम दर्शन कर उनकी अंतिम विदाई दी। उसके बाद उनके पार्थिव शरीर को अपने ससुराल नावकोठी के रास्ते नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के इस्फा पुल पर पहुंचा जहां पर गांव के युवा तिरंगे झंडे लेकर खड़ा थे। फिर वहाँ से उनके पार्थिव शरीर को परना गांव ससुराल लाया गया।

घर के परिजन समेत पूरे गांव के लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। मालूम हो कि सब इंस्पेक्टर सतीभा कुमारी की शादी पिछले 9 वर्ष पहले बखरी थाना क्षेत्र के मौजी गांव के रहने वाले कमलाकांत यादव ने नीमाचांदपुरा थाना क्षेत्र के परना गांव निवासी योगेश्वर यादव के पुत्र श्याम कुमार यादव के साथ की थी। शादी होने के बाद सतिभा कुमारी ने अपनी पढ़ाई को जारी रखा और 2018 में दरोगा बन गई।

सब इंस्पेक्टर सतिभा कुमारी का एक पुत्र सिद्धार्थ कुमार 7 वर्ष का और एक पुत्री लाडली कुमारी है जिसका साया हमेशा के लिए अपनी मां का समाप्त हो गया। सब इंस्पेक्टर सतिभा कुमारी के पति श्याम कुमार यादव ने 2023 में बीएससी से शिक्षक में चयनित होकर अभी बरौनी प्रखंड क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केशावे गांव में एक शिक्षक हैं। सतीभा का एक बहुत बड़ा सपना था कि हम अपने दोनों बेटा बेटी को पढ़ा लिखा कर एक बड़ा अधिकारी बनाएंगे। वह तो अब इस दुनिया से चली गई, अब उनके पति के ऊपर इन दोनों बच्चों की एक बड़ी जिम्मेदारी आ गई।

सिमरिया गंगा घाट पर सब इंपेक्टर सतिभा कुमारी के अंतिम संस्कार मे जिले के दर्जनों पुलिस कर्मियों के जवानों ने डीएसपी- 2 भास्कर रंजन के नेतृत्व में सिमरिया गंगा तट पर सतिभा कुमारी सब इंस्पेक्टर को अपनी नम आंखों से गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी। उसके बाद उसके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी समेत सैकड़ो गांव के लोग सिमरिया घाट पर उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article