बेगूसराय में सोमवार रहा हादसों का दिन, महिला समेत दो की मौत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में आज का दिन हादसों भरा रहा। आज अलग-अलग जगहों पर गंगा नदी में डूब कर एक विवाहिता एवं एक युवक की मौत हो गई। पहली घटना बलिया थाना क्षेत्र के भवानंदपुर गंगा घाट की है जहां भवानंदपुर निवासी तेतरी कुमारी गंगा स्नान के लिए गई थी और स्नान के क्रम में ही उसका पैर फिसल गया जिससे वह गहरे पानी में चली गई और डूबने से उसकी मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों ने तेतरी कुमारी के शव को बरामद कर लिया।

- Sponsored Ads-

वहीं दूसरी घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर घाट की है जहां छोटू कुमार नामक युवक अपने परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए गया था और स्नान के क्रम में ही वह गहरे पानी में चला गया जिससे डूब कर उसकी मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों ने छोटू कुमार के शव को बरामद किया। बताया जा रहा है कि छोटू कुमार रतनपुर थाना क्षेत्र के चट्टी रोड में सब्जी का आढ़त चलाता था और उसी से अपने परिवार का भरण पोषण करता था फिलहाल पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article