पति पत्नी के विवाद में महिला ने आग लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास,स्थिती नाजुक,जख्मी महिला का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

DNB Bharat Desk

वर्ष 2018 में गुलनाज की शादी जहांगीर के साथ हुई थी,शादी के कुछ दिनों बाद पति-पत्नी के बीच में विवाद चलने लगा जो मामला न्यायालय में लंबित है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह थाना क्षेत्र के दौलतपुर वार्ड नम्बर 6 से एक बुरी खबर सामने आई है। जहां पति-पत्नी के बीच हुए विवाद से आक्रोशित होकर पत्नी ने केरोसिन डालकर अपने शरीर में आग लगा लिया। जिससे वह महिला बुरी तरह झुलस गई है।

- Sponsored Ads-

जख्मी महिला की पहचान दौलतपुर वार्ड 6 निवासी मोहम्मद जहांगीर की पत्नी गुलनाज बेगम के रूप में हुई है। गुलनाज 7 माह की गर्भवती बताई जाती है। स्वजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2018 में गुलनाज की शादी जहांगीर के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद पति-पत्नी के बीच में विवाद चलने लगा। मामला न्यायालय में लंबित है। गुरुवार की रात भी किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था।

इससे आक्रोशित होकर महिला ने अपने शरीर में आग लगा लिया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। सूचना पाकर पहुंची खोदावंदपुर पुलिस ने जख्मी महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वह 80 प्रतिशत तक जल चुकी है। इसलिए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया है। जहां उक्त महिला जीवन और मौत से जूझ रही है। खोदावंदपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बेगूसराय,खोदावंदपुर संवादाता नीतेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article