नालंदा: कार अनियंत्रित होकर पुल से टकराया, 3 युवकों की मौत, तिलक समारोह से लौट रहे थे सभी युवक

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बिहार के नालंदा जिला से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। रफ्तार ने तीन जिंदगियाँ निगल लीं और शादी की खुशियाँ पल भर में मातम में बदल गईं। 

मंगलवार की सुबह तेल्हाडा थाना क्षेत्र के कठार पुल के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

नालंदा: कार अनियंत्रित होकर पुल से टकराया, 3 युवकों की मौत, तिलक समारोह से लौट रहे थे सभी युवक 2 एक अन्य युवक रितेश कुमार गंभीर रूप से घायल है,जिसकी हलात नाजुक बनी हुई हैं.बताया जा रहा है कि सभी युवक जहानाबाद से अपनी दोस्त की बहन के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए एकंगरसराय के भातूबीघा गांव आए थे। खुशी के माहौल में रस्में पूरी हुईं और फिर सभी एक ही स्विफ्ट कार से वापस जहानाबाद लौट रहे थे।

 नालंदा: कार अनियंत्रित होकर पुल से टकराया, 3 युवकों की मौत, तिलक समारोह से लौट रहे थे सभी युवक 3इसी दौरान कठार पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार को चकमा दे दिया, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे डिवाइडर से जा भिड़ी। मृतकों की पहचान टेनिबीघा गांव निवासी रोहित कुमार, सोनू कुमार और उद्देश्य कुमार के रूप में हुई है। सभी आपस में चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। वहीं रितेश कुमार गंभीर रूप से घायल हैं और जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जिस घर में शादी की शहनाइयाँ गूंज रही थीं, वहां अब चीख-पुकार और मातम पसरा है। 

नालंदा: कार अनियंत्रित होकर पुल से टकराया, 3 युवकों की मौत, तिलक समारोह से लौट रहे थे सभी युवक 4पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।वही सिलाव थाना क्षेत्र इलाके मे मोटरसाइकिल सवार को ट्रक ने ठोंकर मार दिया जिसमे एक वृद्ध की मौत हो गयी जबकि एक गंभीर रूप से जख़्मी हैं.वृद्ध कैलाश पासवान अपने पोते का रिश्ता देखकर डुमरी लौट रहे थे तभी यह घटना घटी.

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article