ताड़ी उतारने के दौरान पेड़ से गिरकर एक युवक घायल

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह वीरपुर-टांरी पुल के पास स्थित एक ताड़ के पेड़ पर से ताड़ी उतारने के दौरान गिरने से एक 23 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वीरपुर पश्चिम पंचायत के सुरहा चौक निवासी स्व. नरेश चौधरी का पुत्र रघुवीर कुमार ताड़ी उतारने ताड़ के पेड़ पर चढ़ा था।

- Sponsored Ads-

ताड़ी उतारने के दौरान पेड़ से गिरकर एक युवक घायल 2 अचानक वह पेड़ से नीचे गिर गया। जिससे उसका एक हाथ टूट गया व काफी चोटें लगी। परिजनों द्वारा उसे बेगूसराय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article